कुल्लू में ऑनलाइन ठगी का मामला: मुंबई निवासी के खाते से ₹3.74 लाख की अनधिकृत ट्रांजैक्शन

4 मई: कुल्लू जिले के मनाली में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अनधिकृत लेन-देन किए जाने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह मामला मुंबई निवासी सुनील शंकर राव पगार की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जो बीएआरसी कॉलोनी, अनुशक्ति नगर में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें 22 मार्च को मनाली में रहते हुए अपने मोबाइल पर अलग-अलग ऐप्स से कई लॉगिन अलर्ट और ओटीपी प्राप्त हुए।

जब उन्होंने अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट की जांच की, तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 3,74,608 रुपये की अनधिकृत ट्रांजैक्शन कर ली है।

यह मामला पहले मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में एसपी कुल्लू कार्यालय के माध्यम से मनाली थाना में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धाराओं 66(सी) व 66(डी) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *