गर्मी से राहत के लिए शिमला में सैलानियों की भीड़, एक हफ्ते में 70 हजार वाहन पहुंचे

2 मई: मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शिमला में पर्यटन सीजन ने तेजी पकड़ ली है और बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह में शोघी बैरियर से 70 हजार से अधिक वाहन राजधानी शिमला में दाखिल हुए हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है।

डीएसपी ट्रैफिक चंद्र शेखर ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 250 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जो तीन शिफ्टों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के आने से शहर की पार्किंग स्थल भी भर चुके हैं।

ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता के कारण शिमला पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। रिज मैदान, मॉल रोड और कुफरी जैसे प्रमुख स्थलों पर भीड़ उमड़ रही है।

पर्यटकों के बढ़ते आगमन से स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह है, क्योंकि उनकी आजीविका काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है। दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों से आए पर्यटकों का कहना है कि शिमला का मौसम बेहद सुहावना है और यहां आकर उन्हें सुकून मिलता है।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *