टौणीदेवी में पशुशाला में लगी भीषण आग, जिंदा जली गाय

1 मई: टौणीदेवी विकास खंड के झनिक्कर गांव में शुक्रवार को एक पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

जानकारी के अनुसार आग राज कुमार विक्की (पुत्र बीरबल) की पशुशाला में लगी। आग इतनी तेज थी कि उसमें बंधी एक गाय जिंदा जल गई, जिससे पशुपालक परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें भोरंज और हमीरपुर से मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *