ऊना में PNG गैस का विस्तार: 13 हजार घरों तक पहुंची सुविधा, उद्योगों को भी मिला फायदा

28 अप्रैल: ऊना। जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अब तक करीब 13 हजार घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिससे उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध गैस आपूर्ति मिल रही है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र अम्ब और गगरेट को भी PNG नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने उद्योग संचालकों से अपील की कि वे अपनी जरूरत के अनुसार व्यावसायिक कनेक्शन लेकर सस्ती और लगातार गैस आपूर्ति का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि PNG सुविधा न केवल सुरक्षित है, बल्कि इससे सिलेंडर बदलने की झंझट से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही यह पारंपरिक गैस सिलेंडर के मुकाबले अधिक किफायती साबित हो रही है, जिससे आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

प्रशासन ने जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां के लोगों से जल्द से जल्द PNG कनेक्शन लेने की अपील की है, ताकि वे इस सस्ती और सुविधाजनक सेवा का लाभ उठा सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *