पांवटा साहिब में लापता किशोरी का शव यमुना से बरामद, सूरजपुर में युवक की मौत

26 अप्रैल: पांवटा साहिब क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनसे इलाके में शोक का माहौल है। एक ओर यमुना नदी से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ, वहीं सूरजपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पहली घटना में पुलिस को स्वर्गधाम के पास यमुना नदी किनारे एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान आस्था (15) पुत्री वेद प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 10, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 19 अप्रैल से लापता थी और इस संबंध में परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

दूसरी घटना माजरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव की है, जहां 20 वर्षीय युवक राजेंद्र ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *