अर्की में ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी कार, बड़ा हादसा टला

26 अप्रैल: अर्की उपमंडल के भूमती क्षेत्र में सरली मोड़ के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार कार चालक चंडी से गंभरपुल होते हुए बनोह के रास्ते जयनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सरली मोड़ के समीप पहुंचा, कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *