26 अप्रैल: जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति केदारपुर क्षेत्र में नशा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के हैल्मेट के अंदर फोम में छुपाकर रखी गई 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मुर्तजा उर्फ फरमान निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।