कांगड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार

26 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को पीड़िता स्वास्थ्य समस्या के चलते सिविल अस्पताल पहुंची थी। चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चलने पर डॉक्टरों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *