हिमाचल के खिलाड़ियों ने कराटे चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

10 अगस्त: नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे चैंपियनशिप-2026 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

कोरिक शर्मा ने कांस्य पदक, जबकि वंशिका ठाकुर और अवनी सिंह ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों, अभिभावकों और पूरी टीम को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन पर पूरे हिमाचल को गर्व है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *