दियोटसिद्ध में फिर लैंडस्लाइडिंग, पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, श्रद्धालु सुरक्षित

26 अप्रैल: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक बार फिर पहाड़ी दरकने की घटना सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच अचानक लैंडस्लाइडिंग शुरू हो गई और पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ। हालांकि, अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पार्किंग के पास इसी स्थान पर कुछ समय पहले भी लैंडस्लाइडिंग हुई थी, जिसमें एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की मदद से क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए थे।

ताजा घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं में डर का माहौल है। मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर एक गार्ड तैनात किया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *