शिमला में नशे पर कार्रवाई: गैस्ट हाउस से पंजाब का युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

26 अप्रैल: राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना ढली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ढली चौक स्थित एक गैस्ट हाउस में पंजाब का एक युवक नशीले पदार्थ के साथ ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कमरे में दबिश दी।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 8.040 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल राणा (19) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *