शिमला में लेंसकार्ट स्टोर में हंगामा, हिंदू संगठन के नेताओं पर मामला दर्ज

23 अप्रैल: देशभर में Lenskart की नई गाइडलाइंस को लेकर उठे विवाद की गूंज अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla तक पहुंच गई है। संजौली स्थित लैंसकार्ट स्टोर में प्रदर्शन और हंगामे के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े कुछ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को संगठन के कार्यकर्ता स्टोर के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी की। इसके बाद कुछ लोग स्टोर के अंदर पहुंचे, जहां कर्मचारियों को तिलक लगाया गया और कलावा बांधा गया। साथ ही स्टोर परिसर में धार्मिक पाठ भी किया गया।

इस घटना के बाद मिली शिकायत के आधार पर संजौली थाना पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में Lenskart ने अपने कर्मचारियों के ड्रेस कोड और कार्यशैली को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की थीं। इन्हीं गाइडलाइंस को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध देखने को मिल रहा है। शिमला में भी इसी क्रम में यह विरोध प्रदर्शन सामने आया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *