गुल्लरवाला के विशाल चौधरी बने GST के डिप्टी कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर

22 अप्रैल, कविता शांति गौतम : दून विधानसभा क्षेत्र के गांव गुल्लरवाला के होनहार बेटे विशाल चौधरी (आईआरएस) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवं नारकोटिक्स विभाग में उन्हें पदोन्नत कर डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) 2021 बैच के अधिकारी विशाल चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने करियर की शुरुआत सहायक आयुक्त के रूप में की थी। अब पदोन्नति के बाद उन्होंने अपने माता-पिता, गुल्लरवाला पंचायत, दून विधानसभा क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विशाल चौधरी अपनी सरलता, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *