मंडी: मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज

19 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित भी नाबालिग है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ की जा रही है तथा पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखी जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *