मंडी में बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना पड़ा महंगा, नगर निगम ने लगाया ₹9300 जुर्माना

19 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के मंडी में नगर निगम ने पालतू कुत्तों के अनिवार्य पंजीकरण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नियमों की अनदेखी करने पर पैलेस कॉलोनी वार्ड के एक व्यक्ति पर ₹9300 का जुर्माना लगाया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति को कई बार अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाने के लिए चेतावनी दी गई थी। कर्मचारियों के माध्यम से सूचना भेजे जाने के बावजूद जब मालिक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो निगम ने अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका।

नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि जुर्माने की राशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि तय समयसीमा के भीतर राशि जमा नहीं की गई और पंजीकरण पूरा नहीं हुआ, तो इसके बाद ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद उन पालतू पशु मालिकों में हलचल बढ़ गई है, जिन्होंने अभी तक अपने कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया है। निगम ने सभी से समय रहते पंजीकरण पूरा करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *