18 अप्रैल, कविता शांति गौतम: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नया क्षेत्रीय अधिकारी (एक्सियन) मिल गया है। सरकार ने अतुल परमार को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक्सियन पी. कुमार 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद यह पद खाली चल रहा था। अब अतुल परमार की नियुक्ति के साथ ही विभागीय कार्यों को गति मिलने की संभावना है।