मणिकर्ण में भूस्खलन का कहर: सड़क पर चलती कार पर गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बची जान

18 अप्रैल :हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण क्षेत्र में एक खतरनाक भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसमें सड़क से गुजर रही एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घट्टीगढ़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पहले हल्का मलबा गिरना शुरू हुआ, जिसे देखकर वाहन चालक सतर्क हो गया और तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया। कुछ ही पलों बाद अचानक भारी-भरकम चट्टानें गिरने लगीं, जिन्होंने कार को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया।

 

घटना के चलते मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घट्टीगढ़ क्षेत्र लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा र्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी उठने लगी है।

 

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *