सिरमौर में भीषण अग्निकांड: घर जलकर राख, दो मवेशियों की मौत

15 अप्रैल: सिरमौर जिले के पझोता क्षेत्र के टपरोली गांव में देर रात एक भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। यह हादसा रात करीब 11 बजे मनोज ठाकुर के घर में हुआ, जिसमें पूरा मकान जलकर राख हो गया।

आग इतनी तेज थी कि घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

इस हादसे में घर के भीतर बंधे एक गाय और बछड़े की जलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल और युवा कांग्रेस नेता मनीष भगनाल ने भी प्रशासन से सहायता प्रदान करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *