सतलुज किनारे मिला 4 महीने से लापता युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

15 अप्रैल: शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में घरयाणा के पास सतलुज नदी किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दुर्गेश उर्फ काकू निवासी हिमरी के रूप में हुई है, जो 21 दिसंबर 2025 से लापता था।

पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को एक राफ्टिंग ऑपरेटर ने नदी किनारे झाड़ियों में शव फंसे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए अस्पताल भेजा।

14 अप्रैल को परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पुष्टि की। परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है।

प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई है। आशंका है कि अंधेरे में रास्ता खराब होने के कारण पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *