15 अप्रैल, तरसेम जरयाल : गद्दी वेलफेयर सोसाइटी (पंजी.) कालका द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को नमन किया और समाज में समानता, शिक्षा व एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन और योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षा और जागरूकता को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महासचिव डॉ. करनैल सिंह, मुख्य सलाहकार गगन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दया राम, उपाध्यक्ष डिंपल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने और समाज में समानता व सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का संदेश दिया।