ऊना में नशे पर प्रहार: 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

15 अप्रैल: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना जिले की अंब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कलरूही क्षेत्र में पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर निवासी 34 वर्षीय युवक को 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना अंब की टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रिशु निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी से यह पता लगाया जा रहा है कि नशा कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *