तुनुहट्टी में बस से उतारा अमृतसर का युवक, 1.67 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

13 अप्रैल: चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सवा 5 बजे पुलिस चेक पोस्ट तुनुहट्टी पर चेक पोस्ट प्रभारी विवेक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पठानकोट से डल्हौजी जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया।

बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से घबराता हुआ नजर आया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान निशांत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर त्रिसिखे, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *