हरिपुर में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, SIU की कार्रवाई में 3.18 ग्राम नशा बरामद

13 अप्रैल: चम्बा जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत एसआईयू (SIU) पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरिपुर क्षेत्र से एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे चम्बा-सिढ़कुंड मार्ग पर हरिपुर स्थित जल शक्ति विभाग के टैंक के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान विशाल कुमार शर्मा (31), पुत्र प्रकाश चंद शर्मा, निवासी गांव डूला, डाकघर सरू, वहां से गुजर रहा था। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 3.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना चम्बा में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चिट्टा कहां से लाया था और इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा हुआ था।

गौरतलब है कि जिला चम्बा में पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद नशे का कारोबार चिंता का विषय बना हुआ है। पकड़े गए मामलों में अधिकतर युवा शामिल पाए जा रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस भी सतर्क है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *