10 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न विषयों के 808 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, इन पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरा जाएगा। भर्ती में संगीत, ड्राइंग, संस्कृत और फिजिकल एजूकेशन के 118-118 पद, हिंदी के 151 पद, इतिहास के 86 पद और भूगोल के 99 पद शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से 8 मई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने पात्र उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की