07 व 08 अप्रैल को बद्दी के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित, जानें पूरा शेड्यूल

3 अप्रैल, कविता शांति गौतम: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 07 व 08 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 07 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक हाउसिंग बोर्ड, अमरावती, काठा, 11 के.वी. फीडर से संचालित सभी औद्योगिक इकाइयां, भटोलीकलां, हिलटॉप, दसोमाजरा, भटोलीखुर्द, भौनी भटोली, यूनिकेम चौक, यूनिकेम-1, 2, 3, औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां तथा 66 के.वी. फीडर से संचालित बिरला टेक्सटाइल-2, पट्टा व गोयला इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 08 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक साईं रोड, चाकां रोड, गुल्लरवाला, कुडुवाना, वर्धमान चौक, लेही, हाउसिंग बोर्ड, बसंती बाग, बिल्लांवाली, ओमेक्स, जूड़ीखुर्द भूपनगर, दकनुमाजरा, बद्दी मार्केट तथा 11 के.वी. फीडर से संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *