13 नवम्बर: विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के सहयोग से निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में 51-51 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझड़ी की रुचिका ने प्रथम, सेवन स्टार स्कूल बणी की आस्था ने द्वितीय और गर्ल्स स्कूल बिझड़ी की वैशाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, महारल स्कूल की ऋतिका चौथे, हाई स्कूल करेर की वर्तिका शर्मा पांचवें, टिप्पर स्कूल की राधिका छठे, महारल की वंशिका सातवें, बीबीएन कॉलेज चकमोह की कृतिका आठवें, घंगोट स्कूल की वंशिका नौवें और जौड़े अंब स्कूल की जैस्मिन दसवें स्थान पर रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिझड़ी स्कूल के अनिरुद्ध शर्मा ने पहला, झिरालड़ी के अर्शित दुग्गल ने दूसरा और आईटीआई बणी के अतुल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल बुंबलू के शुभम राणा चौथे, सेवन स्टार स्कूल बणी के शौर्य शर्मा पांचवें, बिझड़ी के विनीत ढटवालिया छठे, हाई स्कूल सलौणी की मुस्कान सातवें, घंगोट की ज्योति आठवें, धबीरी स्कूल की शैलजा नौवें और कुलहेड़ा स्कूल की नैंसी दसवें स्थान पर रही।
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं बिझड़ी के बीपीईओ अमरजीत शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी उमेश कुमार और पवना पठानिया सहित समिति के सदस्यों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।