सीनियर लैब टेक्निशियन के 25 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित, 477 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

13 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में सीनियर लैब टेक्निशियन (पोस्ट कोड-26012) के 25 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों को ट्रेनी आधार पर भरा जाना है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन 25 पदों के लिए कुल 477 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 418 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के आधार पर 66 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। 14 अक्तूबर को आयोजित दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया के बाद 25 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित पूरा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *