13 नवम्बर: मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत चिन्हित परिवारों के अंतिम सत्यापन के लिए जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में सभी छह विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।
योजना के तहत नौ चरणों में चिन्हित किए गए परिवारों का ग्राम सभाओं में अंतिम सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को योजना में शामिल किया जा सके। उपायुक्त ने जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों के निवासियों से निर्धारित तिथियों पर ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेने की अपील की है।