2 अप्रैल: बीबीएमबी कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हेतराम पुत्र डुमणु राम निवासी करसोग के रूप में हुई है, जो बीबीएमबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम जब परिजन क्वार्टर पहुंचे तो उन्होंने हेतराम को अचेत अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
बुधवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया गया है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।