नूरपुर वन विभाग पर उठे सवाल, अवैध लकड़ी मामले की जांच पर पारदर्शिता पर संदेह

30 मार्च: नूरपुर वन विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रे रेंज क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद भी कार्रवाई के तरीके को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जंगल के पास निजी भूमि पर संचालित एक आरा मशीन में अवैध रूप से खैर सहित अन्य लकड़ी के भंडारण की सूचना मिली थी। इस संबंध में पत्रकार द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए कहा गया।

बताया जा रहा है कि दिन के समय जांच के बजाय अधिकारी देर शाम मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी और खैर से जुड़े अवशेष पाए जाने की बात सामने आई। हालांकि, मौके पर कोई स्पष्ट दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

इस घटना के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनमें जांच की समय-सीमा, लकड़ी के स्रोत और दस्तावेजों की वैधता शामिल है। स्थानीय स्तर पर अब इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *