सोलन के जोड़जी के पास तेज रफ्तार कार पलटी, दूसरी गाड़ी से टकराई, टला बड़ा हादसा

13 नवम्बर: सोलन के जोड़जी के पास रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभावित होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *