30 मार्च: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिखा पाई और पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करने में लगी है।
हिमकेयर योजना को लेकर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिए गए लाभों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जा सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर झूठे वादों और राजनीतिक द्वेष के आरोप लगाए। जयराम ठाकुर के बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है।