26 मार्च: बरोटीवाला क्षेत्र में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने नया मोड़ लेते हुए दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान राम लाल के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह 18 मार्च को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में 20 मार्च को उसका शव सड़क किनारे मिला।
परिजनों के आरोप हैं कि मृतक अपने दो परिचितों के साथ था, जहां नशे के सेवन के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे छोड़ दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है।