26 मार्च: मंडी जिले में गुरुवार सुबह मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। टक्कर में कार सवार शशांक शर्मा (23) और गायत्री देवी (22) की जान चली गई।
हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।