एंट्री टैक्स पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: सीमावर्ती लोगों को पास सुविधा, बार-बार टैक्स से राहत

26 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की कि रोजाना अन्य राज्यों में आने-जाने वाले लोगों के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें बार-बार एंट्री टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा।

सीएम ने स्पष्ट किया कि एंट्री टैक्स कोई नया नियम नहीं है, बल्कि यह पिछले 30 वर्षों से लागू है। फास्टैग प्रणाली लागू होने के बाद शुल्क में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन हिमाचल की निजी गाड़ियों पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है।

सरकार को इस टैक्स से करीब 228 करोड़ रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह भी विचार किया जा रहा है कि जहां टोल प्लाजा और एंट्री बैरियर एक साथ हैं, वहां लोगों को दोहरी वसूली से राहत दी जाए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *