शिमला में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: दोस्त ने ही की हत्या, खेत में दबा मिला शव

26 मार्च: शिमला के सुन्नी क्षेत्र के बसंतपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया गया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान बिहार निवासी 25 वर्षीय राम प्रवेश के रूप में हुई है, जो निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।

मामला तब सामने आया जब 15 मार्च को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को उसके साथियों पर शक हुआ। पूछताछ के बाद 23 मार्च को खेत से शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि होली के दौरान हुए विवाद में उसके ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को दफना दिया। मुख्य आरोपी अरुण कुमार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *