26 मार्च: कांगड़ा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनाली से पठानकोट जा रही एक बस में सवार दो युवकों को 281 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बस को रोककर जांच की, जिसमें संदिग्ध पाए गए दोनों युवकों के कब्जे से चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (35) और सुशील कुमार (37), निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।