19 मार्च: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की जान चली गई। यह हादसा सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मृतक युवक ऊना जिला का रहने वाला था और सोलन के MMU में MBBS के बाद इंटर्नशिप कर रहा था। हादसे के दौरान वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण थार सड़क से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।