हिमाचल में अफसरों पर सख्ती: सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

18 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसके तहत अब बिना अनुमति किसी भी सरकारी दस्तावेज या जानकारी को ऑनलाइन साझा करना प्रतिबंधित होगा।

सरकार के निर्देशों के अनुसार, कर्मचारी सार्वजनिक मंच पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी या ऐसी पोस्ट साझा नहीं कर सकेंगे, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो। यदि कोई कर्मचारी निजी विचार साझा करता है, तो उसे स्पष्ट करना होगा कि यह उसकी व्यक्तिगत राय है।

सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भी अधिकारियों को मर्यादित व्यवहार बनाए रखना होगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में एक अधिकारी से जुड़े सोशल मीडिया विवाद के बाद सरकार ने डिजिटल अनुशासन बनाए रखने के लिए ये दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *