कुल्लू में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घर में मिला शव

18 मार्च: कुल्लू के रामशिला क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजकुमार, निवासी बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रह रहा था।

घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। दोपहर में एक मित्र द्वारा दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने से शक हुआ, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजन खिड़की के रास्ते अंदर पहुंचे, जहां व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *