मंडी में बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार उद्घोषित अपराधी चैलचौक से गिरफ्तार

18 मार्च : मंडी पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की पीओ सेल टीम ने चैलचौक क्षेत्र से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी लोहारा, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस से बच रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को 3 अगस्त 2024 को एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 मंडी द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *