14 मार्च, तरसेम जरयाल: राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के इको क्लब द्वारा परिसर सौंदर्यीकरण अभियान के तहत बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल की। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में एकत्रित कचरे को जैव अपघटनीय (गिरे हुए पत्ते) और अजैव अपघटनीय (प्लास्टिक) श्रेणियों में अलग-अलग किया।
इस गतिविधि में शशि बाला, इशिका, आयुष, कल्पना, अंकिता, कविता, काजल और मुस्कान ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कचरे के पृथक्करण के बाद जैव अपघटनीय सामग्री को महाविद्यालय के कम्पोस्टिंग यूनिट में डाला गया, ताकि उसे जैविक खाद में परिवर्तित किया जा सके।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इको क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रूप लाल तथा महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पीतांबर दत्त, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमृता, हंस राज, बलबीर सिंह, अमित खान और सुभाष चंद की मौजूदगी में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण जागरूकता और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा मिला।