14 मार्च: बीबीएन के वृंदावन आयुर्वेदा चिकित्सालयम ठाना में रविवार 15 मार्च को शाम 5 बजे ‘मैलोडी ऑफ ट्रेडिशन’ एवं नाटी राग-लय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. गर्ग ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के न्यायाधीश जगमोहन बंसल विशिष्ट अतिथि होंगे।
इसके अलावा एडिशनल एडवोकेट जनरल हिमाचल प्रदेश प्रनव चड्ढा, आईएएस सोनाक्षी तोमर (सीईओ बीबीएनडीए) और एसपी बद्दी विनोद धीमान भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डॉ. गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत, नाटी और पारंपरिक कला का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।