LSD ड्रग्स तस्करी का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

14 मार्च: शिमला में हाई-प्रोफाइल एलएसडी ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू शिमला पुलिस ने जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नविएल हैरिसन (27) निवासी कालीकट, केरल के रूप में हुई है।

पुलिस ने इससे पहले संदीप शर्मा (मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (सिरमौर) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 562 स्टैम्प साइज एलएसडी स्ट्रिप्स बरामद की थीं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में सफल रही।

जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में रहते थे और नशे की खरीद-फरोख्त करते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *