12 नवम्बर: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को ऊना जिले के दुलैहड़ स्थित गोविंद धाम गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आचार्य तरुण डोगरा के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पावन आयोजन में आध्यात्मिक विचारों और प्रभु भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनने का अवसर मिला। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।