नादौन कॉलेज के B.Voc विद्यार्थियों को CM सुक्खू ने दिए जॉब ऑफर लेटर

13 मार्च, तरसेम जरयाल: सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान बी.वोक (B.Voc) विद्यार्थियों ने अपने कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतिम वर्ष के हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कोल्ड कॉफी, फूड आइटम्स और हस्तनिर्मित हर्बल सोप्स के स्टॉल लगाए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने “Earn While Learn” की अवधारणा को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर वी.वोक कार्यक्रम के प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार बस्सी ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *