13 मार्च: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने 6 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है।
बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इसी के तहत 12 मार्च को हुई परीक्षा में हमीरपुर जिले से 4 और कुल्लू जिले से 2 अभ्यर्थियों के पास से नकल सामग्री बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी अभ्यर्थियों के खिलाफ यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड ने कहा कि नकल रोकने के लिए परीक्षाओं के दौरान सख्त निगरानी रखी जा रही है।