13 मार्च, अभिषेक मिश्रा: बिलासपुर जिले के बरमाना में बीडीटीएस ट्रक परिवहन सभा का महाधिवेशन आज आयोजित किया जाएगा। एशिया की बड़ी ट्रक परिवहन सभाओं में गिनी जाने वाली इस सभा की बैठक डिमांड हॉल में होगी।
बीडीटीएस की प्रधान नीलम चंदेल ने बताया कि अधिवेशन में वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा टोकन मेंबरशिप के आदान-प्रदान के तहत नई सदस्यता को भी मान्यता दी जाएगी।
सभा की ओर से करीब 2032 ट्रांसपोर्टरों को ऐप और सूचना पत्र के माध्यम से बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान परिवहन कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार महाधिवेशन में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती भी की जा सकती है।