11 मार्च: कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के पतलीकूहल क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रंजीत सिंह निवासी लोमच (लाहौल-स्पीति) के रूप में हुई है, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपड़ासी के पद पर कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार रंजीत सिंह पिछले करीब पांच वर्षों से पतलीकूहल की एक महिला के साथ लिव-इन संबंध में रह रहा था। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात वह महिला के कमरे पर गया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
अगले दिन महिला ने पुलिस को सूचना दी कि रंजीत सुबह नहीं उठ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रंजीत का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल