दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

7 मार्च: शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के भद्राश क्षेत्र के पास मछाड़ा खड्ड में नहाने गए एक युवक के पानी में बहने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जरोल गांव निवासी अभिषेक रॉयल (34) अपने पांच दोस्तों के साथ शुक्रवार दोपहर मछाड़ा खड्ड में नहाने गया था। इस दौरान अचानक तेज बहाव में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बह गया।

साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। अन्य सभी दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को भी अलर्ट किया है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और तलाश अभियान जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *